वाहनों का काफिला लेकर सड़कों पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में रितिक जाटव और उसके साथियों का काफिला सड़कों पर स्टंटबाजी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। रितिक पहले भी आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुका है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो स्टंटबाजी और हुड़दंग मचाने की घटनाओं को दिखाता है।

वाहनों का काफिला लेकर सड़कों पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

मेरठ में रितिक जाटव और साथियों का सड़कों पर वाहनों का काफिला लेकर स्टंटबाजी करने और हुड़दंग मचाने का वीडियो सामने आया है। दो से तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। रितिक जाटव ने पूर्व में भी इसी तरह से हुड़दंग मचाया था और वीडियो वायरल हुई थी। वह कातिलाना हमले समेत कई मुकदमों में आरोपी है। इस वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेडिकल निवासी रितिक जाटव ने कुछ माह पूर्व चौधरी चरण सिंह विवि में तरुण मलिक नाम के युवक पर कातिलाना हमला किया था। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग की थी, जिसे लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। जमानत पर बाहर आने के समय आरोपी और उसके साथियों ने कारों का काफिला निकाला था और जेलचुंगी पर जाम लगा दिया था। इसे लेकर पुलिस ने घेराबंदी की थी, लेकिन आरोपी निकल भागे थे। अब रितिक और साथियों की कुछ और वीडियो भी सामने आए हैं, जो लावड़ रोड और इंचौली क्षेत्र में मवाना रोड की बताई जा रही हैं। इन वीडियो में कारों के ऊपर बैठकर वाहन दौड़ाना और हुड़दंग मचाने की घटना सामने आई है। इन वीडियो को आरोपियों ने खुद बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इन वीडियो में सड़क पर हुड़दंग मचाया जा रहा था। वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है और तमाम वाहनों के नंबर जुटाए जा रहे हैं, ताकि वाहन बरामद करने की कार्रवाई की जा सके。

पहले भी हुई वीडियो वायरल

रितिक का एक वीडियो पूर्व में भी वायरल हुआ था, जिसमें सीसीएसयू गेट के पास बियर पीते हुए दिखाई दिया था। इस दौरान आरोपी ने हुड़दंग मचाया था। वीडियो को लेकर भी पुलिस से शिकायत हुई है।

वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है

वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पता किया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां का है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी की जा रही है और कार्रवाई कराई जाएगी।

अविनाश पांडेय, एसएसपी मेरठ

प्रश्नोत्तर

रितिक जाटव कौन है?
रितिक जाटव एक मेडिकल निवासी है और कई आपराधिक मामलों में आरोपी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।