Meerut News: वायरल बुखार से सीएचसी के चार डॉक्टर बीमार, मरीजों की लगी कतार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सरधना क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार चिकित्सक भी इसकी चपेट में आ गए हैं। प्रतिदिन 100 से 200 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि लक्षण बढ़ने पर तुरंत चिकितसक से संपर्क करें।

Meerut News: वायरल बुखार से सीएचसी के चार डॉक्टर बीमार, मरीजों की लगी कतार

Meerut News: मौसम में बदलाव के बीच सरधना क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। हालत यह है कि मरीजों का इलाज करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार चिकित्सक भी वायरल बुखार की चपेट में आ गए। जिनमें सीएचसी प्रभारी भी शामिल हैं। उधर, सीएचसी में उपचार कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन 100 से 200 मरीजों की ओपीडी हो रही है। चिकित्सक दवाई के साथ-साथ मरीजों को उचित सलाह भी दे रहे हैं। बता दें, कि वायरल के प्रकोप ने सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम के अलावा डॉ. मिली, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. कपिल समेत चार चिकित्सक वायरल फीवर से पीड़ित हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों में मुख्य रूप से खांसी, जुकाम, बदन दर्द और गले में दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। सामान्य तौर पर अधिकांश मरीज पांच दिन के भीतर स्वस्थ हो जाते हैं। यदि किसी को पांच दिन से अधिक समय ठीक होने में लग रहा है तो वह बिलकुल भी लापरवाही न बरते, तुरंत चिकितसक के पास जाए। डॉ. संदीप ने बताया कि वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए एच-1 और एन-1 के लिए आवश्यक दवाओं की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध हैं। इसके अलावा जांच भी की जा रही है। प्रतिदिन 100 से 200 मरीज ओपीडी में देखे जा रहे हैं। जिन्हें दवाई के साथ-साथ उचित सलाह भी दी जा रही है.

इन बातों का रखे विशेष ध्यान

सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने, पर्याप्त आराम करने, साफ सफाई का ध्यान रखने और उबला हुआ पानी पीने की अपील की है। साथ ही ताजा भोजन और हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि तेज बुखार या अन्य लक्षण बढ़ने पर खुद दवा लेने के बजाय तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

सामान्य प्रश्न

वायरल बुखार के लक्षण क्या हैं?
वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों में मुख्य रूप से खांसी, जुकाम, बदन दर्द और गले में दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: वायरल बुखार से सीएचसी के चार डॉक्टर बीमार, मरीजों की लगी कतार