होली खेलने से मना करने पर युवक का सिर फोड़ा
Meerut News - ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में होली के बाद कुछ युवकों ने एक व्यक्ति से जबरदस्ती होली खेलने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और उसकी सिर फोड़ दी। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में होली समाप्त होने के बाद कुछ युवकों ने होली खेलने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और सिर फोड़ दिया। माधवपुरम सेक्टर-तीन निवासी रविन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को वह होली खेलने के बाद वह नहाकर घर के बाहर बैठा था।
इसी दौरान सांई मंदिर पार्क निवासी करन, अपने जीजा शिवम, बोना व तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ आया और उससे होली खेलने का प्रयास करने लगा। मना करने पर आरोपियों ने जबरन रंग लगाने का प्रयास किया। वह अपने घर में चला गया। इसके बाद सभी आरोपी घर में घुस गए और मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया।
थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने रविन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


