मैसेज करने के आरोप में दुकान में युवक से मारपीट
Meerut News - मवाना नगर के सुभाष चौक पर एक कंप्यूटर की दुकान पर दो युवकों ने युवक शनि के साथ मारपीट की। शनि पर किसी को मैसेज करने का आरोप लगाया गया था, जिससे विवाद बढ़ा। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले और धारदार हथियार भी चला। घटना के बाद दोनों ने थाने में तहरीर दी।

मवाना नगर के सुभाष चौक स्थित एक कंप्यूटर की दुकान पर बैठे युवक के साथ मैसेज करने के आरोप को लेकर दो युवकों ने मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और धारदार हथियार चलने की भी बात सामने आई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। मवाना कस्बे के सुभाष चौक पर स्थित एक कंप्यूटर की दुकान पर काम करने वाले शनि के साथ मंगलवार को दो युवकों ने मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि शनि पर किसी को मैसेज करने का आरोप लगाया गया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।कहासुनी
बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान धारदार हथियार भी चलने की बात सामने आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मवाना थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी जारी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


