Meerut News: रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर दस्तावेज लेखक और सैनिक भिड़े

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सरधना तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय में फाइल लगाने को लेकर दस्तावेज लेखक और एक सैनिक के बीच विवाद हुआ, जिससे मारपीट हुई। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने मामले को संभाला है। घायल व्यक्तियों ने कार्रवाई की मांग की है और पुलिस जांच कर रही है।

Meerut News: रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर दस्तावेज लेखक और सैनिक भिड़े

Meerut News: सरधना तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में गुरुवार को रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर हंगामा हो गया। दस्तावेज लेखक और सैनिक के बीच इस बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोंनो ही पक्षों से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी मेडिकल कराया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। कपसाड़ गांव निवासी विनोद पुत्र वेदपाल सेना में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर गांव आए हुए हैं। उन्होंने तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में प्लॉट के बैनामे के लिए फाइल लगाई थी। इसी दौरान दस्तावेज लेखक नीरज चौहान अपने दो-तीन ग्राहकों की रजिस्ट्री कराने के लिए फाइल लेकर पहुंचे। आरोप है कि नीरज चौहान और उनके मुंशी ने विनोद की फाइल नीचे कर अपने ग्राहकों की फाइलें ऊपर लगा दी। इसी बात को लेकर विनोद और नीरज के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई。

मारपीट की घटना

मारपीट में दस्तावेज लेखक नीरज चौहान की आंख और सिर में चोट आई, जबकि विनोद के हाथ और कमर में चोट लगी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों का सीएचसी सरधना में चिकित्सीय परीक्षण कराया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर विभिन्न आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। इस बारे में सीओ आशुतोष कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

दस्तावेज लेखक व सेनिक के बीच रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ सेनिक की पिटाई कर रही है। उससे पूर्व हुई मारपीट का वीडियो नहीं बन पाया। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

सामान्य प्रश्न

✦यह घटना कब हुई थी?−
यह घटना गुरुवार को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर दस्तावेज लेखक और सैनिक भिड़े