Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsViolence Erupts Over Comment on Woman Two Youths Injured in Jamalpur
महिला पर कमेंट को लेकर भिड़े दो युवक, महिला सहित तीन घायल

महिला पर कमेंट को लेकर भिड़े दो युवक, महिला सहित तीन घायल

संक्षेप:

Meerut News - दौराला के जमालपुर में एक महिला पर कमेंट को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ। दोनों युवक और एक युवक की मां घायल हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले...

Thu, 23 Oct 2025 02:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

दौराला। जमालपुर में महिला पर कमेंट को लेकर बुधवार को दो युवको में जमकर मारपीट हुई। बीचबचाव को आई एक युवक की मां सहित दोनों युवक घायल हो गए। परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना इंचौली की लावड़ चौकी क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी जोनी ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी ने बताया कि पड़ोसी युवक अनुज कुमार उस पर कमेंट कर रहा है। उसने युवक से कमेंट का विरोध किया तो युवक ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी जिसमें दोनों घायल हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीच-बचाव में आई अनुज की मां कमलेश भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को चौकी ले आई और घायल महिला को परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी पर पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि किसी अन्य युवक ने कमेंट किया था, जो भाग गया था और वह वहां से गुजर रहा था। इस पर महिला ने उस पर ही कमेंट का आरोप लगा दिया। उधर, इंस्पेक्टर इंचौली जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को चिकित्सालय भेजा है। घायल महिला कमलेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल के लिए रेफर किया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।