Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsViolence Erupts in New Medina Colony Firing and Clashes Leave Five Injured
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहली न्यू मदीना कॉलोनी

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहली न्यू मदीना कॉलोनी

संक्षेप:

Meerut News - लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की न्यू मदीना कॉलोनी में गुरुवार शाम फायरिंग और मारपीट हुई। विवाद पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई। पांच लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा...

Oct 18, 2024 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की न्यू मदीना कॉलोनी गुरुवार शाम फायरिंग से दहल गई। दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया जिससे अफरा तफरी मच गई। वारदात में पांच लोग घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। न्यू मदीना कॉलोनी में रहने वाली निशा की शादी 4 वर्ष पहले श्याम नगर निवासी आसिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए। बता देता है कि कुछ समय से आसिफ का व्यवहार निशा के प्रति खराब चल रहा था। निशा ने छानबीन की तो पता चला कि पति किसी और महिला के संपर्क में है। उसने विरोध कर दिया जिसके बाद पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा। करीब 15 दिन पहले निशा मायके लौट गई। गुरुवार की शाम आसिफ अपने बच्चों से मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया। यहां पति-पत्नी के विवाद का मुद्दा उठ गया। आसिफ ने अपने परिवार के कुछ लोगों व दोस्तों को बुला लिया। पंचायत शुरू हुई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। उसे समय तो आसिफ वहां से लौट गया। कुछ देर बाद वह वापस आया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वहां मारपीट शुरू कर दी। एकाएक फायरिंग होने लगी और वहां अफरा तफरी मच गई। दोनों तरफ से जबरदस्त पथराव शुरू हो गया। सूचना पाकर लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक एक पक्ष वहां से भाग चुका था। पुलिस को मौके से एक खोखा भी मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सुभाष गौतम ने बताया कि चार से पांच लोगों को मामूली चोट लगी है। फायरिंग की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें