विवाहिता से मिलने आए मायके वालों को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

ज्वालागढ़ गांव में विवाहिता मोनिका के मायके वालों के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। मोनिका के पति अरुण के खिलाफ लगातार घरेलू हिंसा की शिकायतें थीं। जब मायके वाले मिलने आए, तो उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

विवाहिता से मिलने आए मायके वालों को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

ज्वालागढ़ गांव में विवाहिता से मिलने आए मायके वालों के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। महिलाओं तक को नहीं बख्शा। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। ईकड़ी गांव निवासी मोनिका की शादी ज्वालागढ़ गांव में हुई है। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। पहले तो उसने ये बात अपने परिजनों से छुपाई, लेकिन जब पति की हरकते ज्यादा बढ़ी तो उसने परिजनों को आपबीती सुना दी। इसी बीच मोनिका का भाई रविंद्र, मां संतोष देवी व भाभी सीमा उससे मिलने ज्वालागढ़ पहुंचे।

उन्होंने मोनिका के पति अरुण से मारपीट का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर अरुण व उसके परिजनों ने उन्हें बंधक बना लिया और बेरहमी से उनके साथ मारपीट की। किसी तरह वे जान बचाकर वहां से निकले। पीड़ितों ने थाने में घटना की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अरुण, उसके पिता ब्रजपाल व सास मुनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।