छुर में तार बिछाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का विरोध, हंगामा

Mar 09, 2026 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - छुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने एबीसी तार बिछाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने जंगल में पुरानी जर्जर बिजली लाइन को बदलने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक कार्य नहीं होने देंगे। अधिकारियों की समझाईश के बावजूद टीम को लौटना पड़ा।

छुर में तार बिछाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का विरोध, हंगामा

छुर गांव में सोमवार को बिजली विभाग की टीम एबीसी (एरियल बंडल्ड केबल) तार बिछाने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने गांव की आबादी के बीच तार बिछाने से पहले जंगल में पड़ी जर्जर बिजली लाइन को बदलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी ये मांग पूरी नहीं होगी, तब तक कार्य नहीं करने दिया जाएगा। फिलहाल विरोध के चलते बिजली विभाग की टीम को लौटना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार जंगल की लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है।

उनका कहना है कि जब तक जंगल की खराब लाइन को नहीं बदला जाएगा, तब तक गांव में एबीसी केबल बिछाने का कार्य नहीं होने देंगे। बता दें, कि ग्रामीण अबसे पहले भी इस कार्य का विरोध कर चुके हैं। जिसके चलते सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारी अपने साथ पीएसी को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर कार्य शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने साफ शब्दों में केबल न डलने की चेतावनी दे दी। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि पहले जंगल की लाइन सुधरेगी, चोरी हुए ट्रांसफॉर्मर बदले जाएंगे उसके बाद गांव में कार्य होने देंगे। फिलहाल ग्रामीण गांव में धरना देकर बैठे हुए थे और अपनी मांग पर अड़े हुए थे, स्थिति को देखते हुए अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता का दौर चला, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे, जिसके चलते टीम को बिना केबल बिछाए यहां से लौटना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।