Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsVillagers in Bahusuma Protest Against Poor Road Conditions and Waterlogging
सड़क पर जलभराव और गड्ढों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

सड़क पर जलभराव और गड्ढों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

संक्षेप:

Meerut News - बहसूमा के गांव सैफपुर-फिरोजपुर के मोहल्ले 'ढालान वाला' के ग्रामीण सड़कों पर गहरे गड्ढों और जलभराव से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के नेतृत्व में महिलाओं और ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो वे तहसील और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।

Jan 11, 2026 09:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

बहसूमा (मेरठ), हिन्दुस्तान टीम सरकार के विकास के दावों के बीच बहसूमा क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर (आर्यनगर) के मोहल्ला 'ढालान वाला' के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सड़क पर हुए गहरे गड्ढों और उनमें भरे गंदे पानी के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले की मुख्य गली पिछले काफी समय से तालाब बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालक और राहगीर रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जलभराव की वजह से संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू (अंबावता) के प्रदेश सचिव मोनू पंवार और भाकियू (अराजनीतिक) के युवा जिलाध्यक्ष विपिन गुर्जर ने सरकार पर तीखा प्रहार किया। मोनू पंवार ने कहा कि एक तरफ रामराज्य की बात की जाती है, लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा, रामराज नाम वाले क्षेत्र का गांव बदहाल है और सरकार के विकास के दावे केवल हवाई फायर साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर सड़क की मरम्मत और जल निकासी का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से मवाना तहसील और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन के दौरान नीलम देवी, सुखविंदर पाल, बबीता, बिल्लू, सुरेश कुमारी, सोनिया, मिथलेश, कुसुम, ओमवती, उषा, माया, मंजू, बसंती, मनीषा, सुषमा, संगीता, राखी, राजबाला, प्रमोद, मनोज कुमार और राजपाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।