घर में घुसकर युवक पर हमला, भाई को भी पीटा
नवाबगढ़ी गांव में दबंगों ने एक युवक को गाली देने के विरोध पर पीट दिया। घायल युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हमले में उसका भाई भी घायल हुआ। पुलिस ने मेडिकल जांच कर मामले की छानबीन शुरू की है।

नवाबगढ़ी गांव में दबंग लोगों ने गाली देने के विरोध पर एक युवक को घर में घुसकर पीट दिया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तालिब पुत्र रहिसूदीन ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई समद सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी एक दबंग युवक उसे मिला। जिसने उसे देखते ही गालियां देनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मरपीट कर दी।
युवक अपने घर पहुंचा तो आरोपी ने घर में घुसकर उसपर हमला कर दिया। बीच बचाव में बड़ा भाई मोनिस आया तो आरोपियों ने उसको भी पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग वहां आए तेा आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


