ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठविजेंद्र अग्रवाल बने अध्यक्ष, कवियों ने सुनाई रचनाएं

विजेंद्र अग्रवाल बने अध्यक्ष, कवियों ने सुनाई रचनाएं

दिल्ली रोड स्थित चैंबर भवन में शुक्रवार को अखिल भारतीय साहित्यलोक की सभा हुई। इसमें द्विवार्षिक कार्यसमिति का गठन किया गया। साथ ही काव्य संगोष्ठी में रचनाएं सुनाई...

विजेंद्र अग्रवाल बने अध्यक्ष, कवियों ने सुनाई रचनाएं
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 08 Feb 2020 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली रोड स्थित चैंबर भवन में शुक्रवार को अखिल भारतीय साहित्यलोक की सभा हुई। इसमें द्विवार्षिक कार्यसमिति का गठन किया गया। साथ ही काव्य संगोष्ठी में रचनाएं सुनाई गईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी डॉ¯ सुबोध गर्ग ने सर्वसम्मति से विजेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष, ब्रजभूषण गर्ग को महामंत्री, यश कुमार गोयल को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। विजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 24 मार्च को नव संवत्सर एवं 28 मई को वीर सावरकर जयंती को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर काव्य गोष्ठी हुई इसमें कवयित्री कविता मधुर ने झेलकर तूफानों की जो आगे बढ़ते जाते हैं, हो कोई डगर जो गीत खुशी के गाते हैं.. सुनाया। राम लखन पटेल ने हेमंत मास पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। वरिष्ठ कवि चंद्रशेखर मयूर ने शहीदों एवं मां पर अपने प्रभावपूर्ण मुक्तों से प्रभावित किया। अध्यक्षता डॉ मूलचंद गुप्ता और संचालन राजकुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर सत्यप्रकाश गोयल, डॉ एसके अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, रंजना मित्तल, सुशील कंसल, राजेंद्र वर्मा, एके गांधी, चंद्रपाल यादव आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें