Meerut News: लड्डू गोपाल का सजा बाजार, मथुरा की बांसुरी-वृंदावन की पोशाक ने मोहा मन
Meerut News: शहर के सभी बाजारों में लड्डू गोपाल की रौनक देखने को मिल रही है। लोग झूलों, सजावट और अन्य सामान की खरीदारी में जुटे हैं। खासकर मथुरा से आए बांसुरी और वृंदावन से आए पोशाक की काफी डिमांड है। नए डिजाइनों वाले झूलों और रंग-बिरंगी सजावट ने ग्राहकों को आकर्षित किया है।

Meerut News: शहर के सभी बड़े-छोटे बाजारों में लड्डू गोपाल के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। झूले, सजावट का सामान, लाइट, झालर सभी कुछ डिमांड पर है। आबूलेन, सदर, लालकुर्ती, जागृति विहार, शारदा रोड, रिठानी क्षेत्र के बाजारों में खूब रौनक दिख रही है। इसके अलावा लड्डू गोपाल के झूले, पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, सजावटी लाइटें और झांकी बनाने का सामान लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कैलाशपुरी से अनुज गोयल का कहना है कि मथुरा से बांसुरी और वृंदावन से आकर्षक पोशाक आई है। इसके अलावा दिल्ली से उनके खेलकूद, स्नान, सोने, पंखा, कूलर, बर्तन, जूते चप्पल आदि का सभी तरह का सामान आ रहा है।
इस बार बाजार में झूलों के नए-नए डिजाइन आए हैं, जिनमें लकड़ी, पीतल और स्टील के झूले विशेष पसंद किए जा रहे हैं। एलईडी लाइट वाले झूले और थीम आधारित सजावट का सामान भी खरीदारों को आकर्षित कर रहा है। खासकर बच्चों के लिए लड्डू गोपाल की रंग-बिरंगी पोशाक, मुकुट और मोरपंख की काफी डिमांड है।


