
अगले महीने हस्तिनापुर में होगी विहिप की महत्वपूर्ण बैठक
संक्षेप: Meerut News - मेरठ में विश्व हिंदू परिषद की बैठक दिसंबर में हस्तिनापुर में होगी। इस बैठक में विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नीतियों पर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य धर्म रक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाना है। कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मेरठ दिसंबर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मेरठ प्रांत की प्रन्यासी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हस्तिनापुर में होगी। मंगलवार को बैठक की रूपरेखा केशव भवन में तैयार की गई, जिसमें विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों और प्रांतस्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बताया कि हस्तिनापुर की बैठक में आगामी दिनों के लिए नीतियां तय की जाएंगी। विहिप की दिसंबर में होने वाली बैठक न केवल प्रांत स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। परिषद के अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय ने आवास, यातायात, जल, भोजन, स्वास्थ्य, प्रचार, प्रकाश, सज्जा सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

विहिप के केंद्रीय सह मंत्री मनोज वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि परिषद का हर कार्यकर्ता धर्म रक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर सक्रिय रहे। प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार ने संगठन के प्रमुख कार्यक्रम धर्म रक्षा निधि अभियान और सत्संग सप्ताह की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रांत भर से आए प्रमुख कार्यकर्ताओं, विभागों एवं जिलों के संगठन मंत्री उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने किया। प्रांत अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह, प्रांत सह मंत्री अमित जिंदल, निमेष वशिष्ठ, विभाग मंत्री मनोज शर्मा मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




