
विहिप की वार्षिक बैठक में‚ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी चर्चा
Meerut News - हस्तिनापुर में 15 दिसंबर से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की पांच दिवसीय बैठक होगी। इस बैठक में भारत और विदेशों से लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में परिषद के पिछले कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। सुरक्षा के लिए स्थानीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
हस्तिनापुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रन्यासी मंडल और केंद्रीय प्रबंध समिति की पांच दिवसीय बैठक 15 दिसंबर से हस्तिनापुर स्थित जंबूद्वीप प्रांगण में होने जा रही है। जिसमें भारत तथा विदेश से आमंत्रित विहिप के पदाधिकारी भाग लेंगे तथा पूर्व बैठक में परिषद द्वारा किए कार्यों व आगामी योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा होगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रदेश संगठन मंत्री अरूण‚ प्रदेश मंत्री राजकुमार डूंगर समेत अनेक पदाधिकारियों ने जंबूद्वीप पहुंचकर कार्यक्रम स्थल देखा। प्रदेश संगठन मंत्री अरुण ने बताया कि परिषद की वर्ष में दो वार्षिक बैठक आयोजित की जाती है। जिसमें से इस वर्ष की यह दूसरी व अंतिम बैठक है।

कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों में बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें देश विदेश से आने वाले लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रांत स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक के प्रतिनिधि बैठक में भाग लेकर अपने विचार रखेंगे। विदेशों में सक्रिय रहने वाले लगभग 40 देशों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचेंगे। प्रदेश मंत्री राजकुमार ने बताया कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद साल भर में क्या कार्यक्रम करेगा, किस तरह के अभियान चलाए जाएंगे, इसकी भी रूपरेखा तय की जाएगी। सनातन धर्मी एकजुट हो और सामाजिक समरसता बढ़े, इसे लेकर भी चर्चा की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी देहात अभिजीत सिंह व सीओ यातायात अभिषेक पटेल पहुंचे और कार्यक्रम की जानकारी ली। पांच दिवसीय कार्यक्रम में आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी पांच दिनों तक हस्तिनापुर में ही प्रवास करेंगे। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय की भी कार्यक्रम में पहुंचना प्रस्तावित है। इनके अलावा भी विहिप के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर सीओ मवाना पंकज लवानिया,‚ भाजपा नेता बलराज डूंगर‚, ब्रजेश‚ विद्यासागर जैन आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


