Meerut News: मृत गोवंशों के अवशेष को लेकर हंगामा
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: मेरठ के परतापुर के बराल गांव की कान्हा गोशाला से मृत गोवंश के अवशेषों से भरी नगर निगम की गाड़ी को विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने एक कार्यकर्ता की बाइक में टक्कर मारी, जिसके बाद कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मृत गोवंशों के अवशेष को लेकर हंगामा
Meerut News: मेरठ। परतापुर के बराल गांव स्थित कान्हा उपवन गोशाला से मृत गोवंश के अवशेषों से भरी नगर निगम की गाड़ी का विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीछा कर रिठानी में रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गाड़ी रोकने के दौरान नगर निगम चालक ने विहिप कार्यकर्ता हिमांशु की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, नगर निगम की गाड़ी से पशु अवशेषों को वापस कान्हा उपवन गोशाला पहुंचाया। हंगामे की सूचना पर अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह भी मौके पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश जताया।
मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।

