कलश यात्रा के साथ वारुणी उत्सव का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - हस्तिनापुर की बी ब्लॉक कॉलोनी में श्रीश्री हरिगुरु चांद मतुआ सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय वारुणी उत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, इसके बाद हरिनाम संकीर्तन और गंगा पूजा का आयोजन किया गया। आचार्य विवेकानंद महाराज ने धर्म प्रवचन किया और अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कलश यात्रा के साथ वारुणी उत्सव का शुभारंभ

हस्तिनापुर कस्बे की बी ब्लॉक कॉलोनी में श्रीश्री हरिगुरु चांद मतुआ सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय वारुणी उत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई और हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। मंगलवार की प्रातः कालोनी स्थित मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो नगर के विभिन्न कॉलोनियों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद गंगा पूजा‚ मंगल घट स्थापना की गई। सांय के समय श्रीहरि ठाकुर जी की पूजा व हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। आचार्य विवेकानंद महाराज द्वारा धर्म प्रवचन किए। विवेक महाराज ने बताया कि ठाकुरजी ने निम्न व गरीब लोगों के कल्याण व उत्थान के लिए मानव रूप में अवतार लिया था।

उनके बताए गए विचारों का अनुशीलन करने पर व्यक्ति मोक्ष को हासिल करता है। इसके पश्चात गोष्ट कीर्तन प्रारंभ हुआ और वारुणी आरती की गई। भगवान को भोग लगाने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर किशन सरकार‚ सरजीत सरकार‚ प्रवीण‚ शिवांकर‚ शंकर‚ हीरा आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।