Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsVandalism at Sisouli Temple in Meerut Sparks Outrage
मेरठ : सिसौली गांव के मंदिर में मूर्तियां खंडित, लोगों में आक्रोश

मेरठ : सिसौली गांव के मंदिर में मूर्तियां खंडित, लोगों में आक्रोश

संक्षेप:

Meerut News - मेरठ के सिसौली गांव में स्थित बैलों वाले मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। अज्ञात लोगों ने मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

Jan 26, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ। जनपद के थाना मुडाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में स्थित बैलों वाले मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित कर दी। वहीं पास में बने दूसरे मंदिर में स्थापित गोरखनाथ बाबा की मूर्ति का मुकुट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सिसौली गांव स्थित मंदिर के पुजारी ने बताया कि दोनों मूर्तियां उनकी पसंद से हस्तिनापुर से मंगवाई गई थीं। मंदिर में मूर्तिया खंडित होने की सूचना जब लोगों को पता चली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों में आक्रोश देखने को मिला। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन ने खंडित की गई दोनों मूर्तियों को शीघ्र पुनः स्थापित कराने का भरोसा दिलाया है। मौके पर पहुंचीं नायब तहसीलदार विनीता चौहान ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश देते हुए चारदीवारी निर्माण और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।