
वैश्य समाज के लोगों ने डीएम-एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Meerut News - वैश्य समाज सेवा समिति ने सत्यम रस्तोगी प्रकरण में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और रासुका लगाने की मांग की। पदाधिकारी डीएम और SSP कार्यालय पहुंचे और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। भाजपा नेता...
वैश्य समाज सेवा समिति पदाधिकारियों ने सत्यम रस्तोगी प्रकरण में विरोध दर्ज कराया है। शुक्रवार को पदाधिकारी डीएम एसएसपी कार्यालय पहुंचे। घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और रासुका लगाने की मांग की। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न होने पर बाजार बंद कराने और आंदोलन की चेतावनी दी। पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। वैश्य समाज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता और उनके साथी शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। विकुल और साथियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई की जिम्मेदारी किसी आईपीएस अफसर को देने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम, एसएसपी कार्यालय पर दिया।

आदीश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अर्चित सिंघल, हिमांशु अग्रवाल, विनीत गुप्ता, पारस गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, पुनीत अग्रवाल मौजूद रहे। पीड़ित से मिलने पहुंचे विनीत शारदा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा सत्यम रस्तोगी के डी ब्लॉक शास्त्री नगर स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दूंगा। विनीत शारदा ने मेरठ जोन के एडीजी से फोन पर बात की और विकुल की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ------------------------- जेल भेजे गए युवकों के पक्ष में पंचायत का ऐलान वहीं दूसरी ओर, काजीपुर गांव में एक बैठक तेजगढ़ी प्रकरण में की गई। हैप्पी भड़ाना, सुबोध यादव एवं आयुष शर्मा को जेल भेजने का विरोध किया गया। विनोद काजीपुर ने कहा मुख्य आरोपी विकुल को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया, जबकि निर्दोष युवकों को जेल भेजा है। पुलिस द्वारा 308 जैसी गंभीर धारा लगाना अनुचित है। अध्यक्षता पवन गुर्जर ने की, संचालन एडवोकेट आदेश प्रधान ने किया। इस दौरान गौरव गुर्जर और आदेश प्रधान ने आरोप लगाया कि सत्यम रस्तोगी घटना के समय एल्कोहल का सेवन किए हुए थे। इसकी भी जांच होनी चाहिए। अनुज भड़ाना, जयराज चपराना, भारत भड़ाना, राजकुमार डेडव, नकुल स्याल, रिंकू रहे। निर्णय लिया रविवार को काजीपुर में बड़ी पंचायत की जाएगी। एसआईटी जांच की मांग की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


