पीसीएस में चयनित सौम्या बंसल को किया सम्मानित

Apr 07, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मंगलवार को वैश्य मंच सरधना ने गांव सरूरपुर खुर्द में पीसीएस परीक्षा में चयनित छात्रा सौम्या बंसल का भव्य स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने उनकी सफलता को गर्व का विषय बताया और उम्मीद जताई कि सौम्या भविष्य में प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करेंगी।

पीसीएस में चयनित सौम्या बंसल को किया सम्मानित

मंगलवार को वैश्य मंच सरधना के पदाधिकारियों ने गांव सरूरपुर खुर्द पहुंचकर पीसीएस परीक्षा में चयनित हुई छात्रा सौम्या बंसल का भव्य स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सौम्या बंसल की यह सफलता पूरे क्षेत्र व वैश्य समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौम्या भविष्य में प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करेंगी। इस मौके पवन बंसल, पुनीत जिंदल, मोहित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, भारत गुप्ता, नवीन बंसल, उत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।