Meerut News: टीकाकरण अभियान में छात्राओं को लगाई वैक्सीन
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ के अंतर्गत बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को एचपीवी, सर्वाइकल कैंसर, नशा मुक्ति और टीवी जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी दी। 20 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई।

Meerut News: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वावधान में गुरुवार को दौराला समौली मार्ग स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के दौरान विद्यार्थियों को एचपीवी, सर्वाइकल कैंसर, नशा मुक्ति और टीवी अभियान जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधक सत्यपाल सिंह वर्मा ने कालेज पहुंचने पर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा देवी, स्वास्थ्य विभाग टीम का बुके भेंट कर स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग टीम में शामिल शशि और सृष्टि यादव ने अभियान के दौरान 15 वर्ष की आयु की 20 छात्राओं को वैक्सीन लगाई। इस दौरान आस्था सिंह,चीनू, रिया, वंशिका, साक्षी, दीपक सैनी, पूनम, विनोद वर्मा, विनोद शर्मा, दीपशिखा, अर्पणा आदि मौजूद रहे।


