Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUttar Pradesh Wins Gold at 50th Sub Junior National Basketball Championship
सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजेता बनी यूपी की टीम

सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजेता बनी यूपी की टीम

संक्षेप: Meerut News - देहरादून में हुई 50वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में यूपी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। लगातार दूसरे साल, यूपी ने फाइनल में हरियाणा को हराकर 60-58 से विजय प्राप्त की। कोच उमर मिर्जा के नेतृत्व...

Sat, 11 Oct 2025 04:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

देहरादून में हुई 50वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में यूपी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। पिछले तीन साल में उत्तरप्रदेश बालक वर्ग में सब जूनियर टीम लगातार फाइनल में पहुंची है। इस साल लगातार दूसरे साल यूपी टीम ने इस आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिला बास्केटबॉल संघ सचिव मिर्जा शाहबाज बेग ने बताया यूपी टीम ने प्रतियोगिता की शुरुआत महाराष्ट्र को 66-40 से पराजित कर की। पूल मैच में यूपी ने हरियाणा को 80-68 से हराया। तीसरे पूल मैच में यूपी ने पंजाब को 89-50 से हराया। अपने पूल के अंतिम मैच में तमिलनाडु को 70-42 से हराकर यूपी टीम पूल-ए में सर्वोच्च स्थान पर रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्वार्टर फाइनल मैच में यूपी टीम ने कर्नाटक को 90-42 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी टीम ने हरियाणा को 84-60 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोमांचक रहा। खेल के अंतिम तीन मिनट शेष रहते हुए यूपी टीम छह अंक से पीछे थी। अंतिम क्षणों में यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अंक से विजय हासिल की। अंतिम स्कोर 60-58 रहा। यूपी टीम के कोच उमर मिर्जा के नेतृत्व में प्रदेश की टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती है। उमर मिर्जा मेरठ पब्लिक स्कूल में कोच हैं। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए 10 हजार का इनाम दिया।