बीएलओ ड्यूटी पर विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
Meerut News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मेरठ में शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी देने के खिलाफ विरोध जताया है। संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि बीएलओ का कार्य अन्य विभागों के कर्मचारियों की...

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनपद मेरठ में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने को लेकर विरोध जताया है। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मेरठ, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षक संघ ने कहा कि बीएलओ का कार्य कई वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है, और शासनादेश के अनुसार यह कार्य तभी शिक्षकों को सौंपा जाना चाहिए जब अन्य विभागों से कर्मचारी उपलब्ध ना हों। बावजूद इसके, मेरठ जनपद में सभी पुराने बीएलओ को हटाकर केवल बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को 100 प्रतिशत बीएलओ ड्यूटी में लगा दिया गया है।
मांग की है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीएलओ के रूप में अन्य विभागों के कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




