Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUttar Pradesh s Ambitious Chief Minister Collective Marriage Scheme Hosts 123 Couples
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 123 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 123 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

संक्षेप: Meerut News - उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को दौराला के एमबी फार्म हाउस में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 123 जोड़ों ने विवाह एवं निकाह की रस्में पूरी कीं। कार्यक्रम में कई अधिकारी उपस्थित रहे। आगामी सामूहिक विवाह आयोजन 16 और 18 नवंबर को भी होंगे।

Thu, 13 Nov 2025 12:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को दौराला के एमबी फार्म हाउस में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 95 हिन्दू और 28 मुस्लिम सहित कुल 123 जोड़ों ने अपने-अपने धर्मानुसार विवाह एवं निकाह की रस्में पूरी कीं। कार्यक्रम में विकास खण्ड दौराला के 40, सरधना के 24, सरूरपुर के 27, हस्तिनापुर व जानीखुर्द के 5, नगर पंचायत दौराला के 5, करनावल नगर पंचायत के 7, खिवाई के 4, लावड़ के 3 तथा नगर पालिका सरधना के 8 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अंकित मोतला और ब्लॉक प्रमुख दौराला शर्मिष्ठा भंडारी ने किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 16 व 18 नवंबर को भी होगा सामूहिक विवाह आयोजन जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सीएम द्वारा योजना की राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। इसमें से 60 हजार की धनराशि कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। 25 हजार के वैवाहिक उपहार दिए जाते हैं। 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च होते हैं। इसी योजना के अंतर्गत आगामी कार्यक्रम 16 नवम्बर को भावना फार्म हाउस, परीक्षितगढ़ तथा 18 नवम्बर 2025 को अवतार फार्म हाउस, कुराली जानी में आयोजित किए जाएंगे।