Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUttar Pradesh Launches Archery League Inspired by Cricket League
क्रिकेट की तर्ज पर शुरु होगी यूपी तीरंदाजी लीग : अवनीश अवस्थी

क्रिकेट की तर्ज पर शुरु होगी यूपी तीरंदाजी लीग : अवनीश अवस्थी

संक्षेप:

Meerut News - उत्तर प्रदेश में अब तीरंदाजी लीग का आयोजन होगा, जो अक्तूबर से विभिन्न आयु वर्गों में शुरू होगी। मेरठ कॉलेज में तीरंदाजी एकेडमी खोली जाएगी। आठ टीमें भाग लेंगी। 2000 से अधिक खिलाड़ी हैं, लेकिन केवल 667...

Aug 07, 2025 05:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी क्रिकेट लीग की तर्ज पर अब प्रदेश में तीरंदाजी लीग का आयोजन किया जाएगा। अक्तूबर से विभिन्न आयु वर्गों में तीरंदाजी प्रतियोगिताएं शुरु की जा रही हैं। मेरठ कॉलेज की जमीन पर तीरंदाजी एकडेमी भी खोली जाएगी जिससे तीरंदाजी को बढ़ावा मिल सके। यह बातें उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने वार्षिक बैठक के दौरान कही। वार्षिक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि तीरंदाजी की लीग में मेरठ, लखनऊ, नोएडा समेत आठ टीम भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में तीरंदाजी के 2000 से भी अधिक खिलाड़ी है। हालांकि तीरंदाजी वेबसाइट पर मात्र केवल 667 खिलाड़ी ही पंजीकृत हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि सभी जिलों में तीरंदाजी का स्तर बढ़ाने के लिए सब-जूनियर प्रतियोगिता अक्तूबर में बाराबंकी में, अंडर-13 व अंडर-10 की प्रतियोगिता सितंबर में देवरिया में, सीनियर प्रतियोगिता नोएडा में, जूनियर प्रतियागिता मुजफ्फरनगर में और सब जूनियर प्रतियोगिता कानपुर में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता ने वर्ष 2024-25 की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद का चयन टीम इंडिया के प्रशिक्षक के रूप में चीन में आयोजित पैरा एशियाई चैंपियनशिप मे हुआ, जिसमें कुल 9 पदक जीते। विकास पांडे का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रशिक्षक के रूप में हुआ, जबकि चीन में आयोजित पैरा एशियन चैंपियनशिप खिलाड़ी ज्योति ने स्वर्ण पदक और विवेक चिकारा ने रजत पदक जीते। बैठक में दूसरे जिलों से आए जिला संघ व कोच और अन्य पदाधिकारयों ने तीरंदाजी कोच व अन्य समस्याओं के बारे में बताया जिसके लिए उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से छह सप्ताह का प्रमाणपत्र कोर्स आयोजित करने की योजना व प्रदेश स्तर का लेवल वन कोचिंग सेमिनार का आयोजन कराए जाने की बात कही। अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रतोयोगिताओं के आयोजन की सुगमता के लिए विभिन्न जनपदों के कुलपतियों और प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर संवाद स्थापित करें। वार्षिक सभा में यह भी प्रस्ताव हुआ कि बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से समंन्वय स्थापित कर स्कूलों में तीरंदाजी खेल की शुरुआत कराई जाए।