मेरठ में पहली बार सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, तैयारी शुरु
Meerut News - संघलोक सेवा आयोग द्वारा 24 मई को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा मेरठ में पहली बार संपन्न होगी। परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं और 5902 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए विभिन्न नियम और पहचान पत्र की अनिवार्यता है। महिला और पुरुष परीक्षार्थियों की तलाशी अलग-अलग होगी।

संघलोक सेवा आयोग द्वारा 24 मई को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा मेरठ में पहली बार संपन्न होगी। बुधवार को चौधरी चरण सिंह विवि के ऑडिटोरियम में बैठक हुई। जिसमें परीक्षा की तैयारियों को लेकर विचार विर्मश किया गया। मेरठ जनपद में 14 केंद्र बनाए गए हैं और 5902 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के संबंध में सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि मेरठ में पहली बार यह परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा के लिए तैयारी चल रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक एलआईओ लोकल इन्पेक्टिंग ऑफीसर, 50 प्रतिशत आंतरिक परीक्षक और असिस्टेंट सुपरवाइजर्स की तैनाती कोऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर (जिला प्रशासन) स्तर से की गई है。
परीक्षा से पहले दो घंटे पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा
परीक्षा आरंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर रोल नंबर की शीट डिस्प्ले करना साथ ही प्रत्येक परीक्षा कक्ष के बाहर सीटिंग प्लान (जिसमें टेस्ट बुकलेट की सीरीज अंकित न हो) चस्पा किया जाना है।
डेढ घंटा पहले पहुंचें परीक्षार्थी
परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा आरम्भ होने के 1.30 घंटा पूर्व पहुंचना होगा। प्रथम पाली में प्रातः 08:00 बजे एवं दूसरी पाली भी पहुंचना होगा। प्रथम पाली में प्रातः 9:00 बजे व द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की बेबसाइट से डाउनलोड किए गए ई-एडमिटकार्ड के साथ एक फोटोयुक्त आई प्रूफ की मूल प्रति जो उसने एप्लीकेशन फार्म ऑफ एक्जामीनेशन में डिटेल दिया था, साथ लेकर आएंगे। बिना ई-एडमिटकार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। लेकिन यदि कोई अभ्यर्थी प्रवेश के समय ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित पहचानपत्र के स्थान पर अन्य कोई पहचानपत्र प्रस्तुत करता है, या कोई भी फोटो आईडी कार्ड किसी कारणवश प्रस्तुत नहीं कर पाता है तो ऐसे अभ्यर्थी से एनेक्जर 10 पर अंडरटेंकिग लेने के बाद परीक्षा केंद्र पर औपबन्धिक प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।
तलाशी में नियम रहेंगे सख्त
महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मी एवं पुरूष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरूष पुलिस कर्मियों द्वारा होगी। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से की जाएगी। तलाशी के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी परीक्षार्थी द्वारा मोबाइल फोन इलेक्ट्रानिक गैजेट डिजीटल बॉच, ब्लू टूथ, स्मार्ट वॉच बैग आदि कोई भी सामग्री अंदर नहीं जाने पाए। परीक्षार्थी अपने साथ केवल ई-एडमिटकार्ड पेन, फोटोयुक्त आईडी प्रूफ, सेल्फ फोटोग्राफ्स ट्रांसपेरेण्ट पानी की बोतल इत्यादि जो उसके ई-एडमिटकार्ड में निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री नहीं ले जाएगा। परीक्षार्थियों के सामान को सुरक्षित रखवाए जाने के लिए वेन्यू सुपरवाइजर की क्लास रूम संबंधी कोई भी व्यवस्था नहीं होगी।
चेहरे की पहचान की प्रक्रिया ऐसे होगी
चेहरे की पहचान प्रक्रिया से गुजर चुके परीक्षार्थियों के ई-एडमिट कार्ड पर दिनांक सहित हस्ताक्षर (प्रथम पाली में नीली स्याही से एवं द्वितीय पाली में लाल स्याही से) किए जाएंगे। जिससे कि परीक्षा कक्ष में तैनात अन्तरीक्षक परीक्षार्थी के फेश अथेण्टीकेशन एवं ई-एडमिटकार्ड के क्यूआर स्कैन की पुष्टि कर सकें। यदि किसी अभ्यर्थी के ई-एडमिटकार्ड पर सत्यापनकर्ता अन्तरीक्षक के हस्ताक्षर नहीं हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा आरम्भ होने से पहले या परीक्षा समाप्ति के बाद फेश अथेण्टीकेशन प्रक्रिया से गुजरने के लिए निर्देशित किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी के चेहरे की पहचान नहीं हो सकी या चेहरे की पहचान के दौरान मिलान में विसंगति पायी जाती है तो ऐसे अभ्यर्थी एनेक्जर 10 पर अंडरटेकिंग लेकर औपबन्धिक प्रवेश दिया जाएगा। बाकी मेरठ में एक केंद्र दिव्यांग के लिए बुढ़ाना गेट इस्माईल पीजी कालेज को बनाया गया है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


