यूपीएससी के चेयरमैन आज मेरठ में

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन डा. अजय कुमार रविवार को मेरठ आ रहे हैं। वे पहली बार होने जा रही सिविल सर्विसेज परीक्षा का जायजा लेंगे। परीक्षा 14 केन्द्रों पर होगी, जिसमें 5902 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन इस परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

यूपीएससी के चेयरमैन आज मेरठ में

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन डा. अजय कुमार रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मेरठ आ रहे हैं। वे दौरे में मेरठ में पहली बार होने जा रही सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा का जायजा लेंगे। यूपीएससी चेयरमैन के दौरे को लेकर अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। मेरठ में रविवार को पहली बार 14 केन्द्रों पर सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा होगी। इन 14 केन्द्रों पर 5902 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को लेकर जहां प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। वहीं यूपीएससी के चेयरमैन डा.अजय कुमार मेरठ आ रहे हैं। वे मेरठ दौरे में परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेंगे। साथ ही उच्चाधिकारियों से परीक्षा की स्थिति को लेकर फीडबैक प्राप्त करेंगे। उधर, सिविल सर्विसेज परीक्षा को लेकर शनिवार को डीएम, एडीएम, एसडीएम और अन्य अधिकारी केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

14 केन्द्रों को 14 सेक्टर, 4 जोन में बांटा गया

डीएम ने सिविल सर्विसेज परीक्षा को लेकर 14 केन्द्रों को 14 सेक्टर और चार जोन में बांटा है। जिले के चार एडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सीडीओ नूपुर गोयल परीक्षा की नोडल अधिकारी और एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Voice of UP

सामान्य प्रश्न

यूपीएससी चेयरमैन का नाम क्या है?
यूपीएससी चेयरमैन का नाम डा. अजय कुमार है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।