Meerut News: दो पक्षों में विवाद के बाद मोहल्ले में हंगामा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेडिकल थाना क्षेत्र के ए-ब्लॉक में देर रात दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। मोहल्ले में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में महिलाओं और ब

Meerut News: दो पक्षों में विवाद के बाद मोहल्ले में हंगामा

Meerut News: मेडिकल थाना क्षेत्र के ए-ब्लॉक में देर रात दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। मोहल्ले में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में महिलाओं और बच्चों से अभद्रता के आरोप तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने पर हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। देर रात कुछ युवक गोसेवा के लिए मोहल्ले में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी खड़ी होने को लेकर स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मामला बढ़ने पर गोसेवा के लिए पहुंचे युवकों में शामिल कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्रता की तथा गाली-गलौज की।

इससे परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि गो रक्षा सेवा समिति से जुड़े युवकों के साथ ही गाली-गलौज की गई और विवाद को जानबूझकर बढ़ाया गया। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में युवक वहां पहुंच गए और घर के बाहर हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस के पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर शांत कराया और विवाद की जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: दो पक्षों में विवाद के बाद मोहल्ले में हंगामा