ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसिवाया टोल पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

सिवाया टोल पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

दिल्ली जा रहे एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने टोल फ्री करते हुए कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर दी...

सिवाया टोल पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 26 Jan 2021 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

दौराला। संवाददाता

दिल्ली जा रहे एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने टोल फ्री करते हुए कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर दी और चेतावनी देते हुए दिल्ली रवाना हो गए।

हाईवे पर सोमवार की सुबह से ही विभिन्न किसान संगठनों के बैनर तले कार्यकर्ताओं का ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों से दिल्ली के लिए जाना शुरू हो गया था। सिवाया टोल प्लाजा पर एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात थी। सोमवार दोपहर में दौराला से दिल्ली के लिए निजी वाहनों से जा रहे एक किसान संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। वाहन टैक्स फ्री निकालने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर दी। काफी देर बाद कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। करीब आधा घंटे टोल फ्री रहा। उधर, टोल प्रबंधन की माने तो किसान संगठन के कार्यकर्ताओं को टोल प्लाजा से निकलने में परेशानी न हो इसके चलते छह नंबर लाइन को रिजर्व रखा गया है। इसके बाद भी कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए टोल फ्री किया, जिसको लेकर टोल कर्मचारियों में रोष व्याप्त रहा।

टोल कंपनी को लगा लाखों रुपये का फटका

टोल अधिकारियों की माने तो पिछले तीन दिन से टोल प्लाजा से लगातार दिल्ली के लिए कार्यकर्ताओं के निजी वाहन गुजर रहे हैं। बताया गया है कि तीन दिन में करीब 2000 वाहन टोल प्लाजा से गुजर चुके हैं, जिनसे टैक्स वसूली नहीं की गई है। इसके चलते टोल कंपनी को लाखों रुपये टैक्स का फटका लग चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें