मेरठ: पश्चिमांचल के 15 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर आज-कल में हो जाएंगे पोस्टपेड
Meerut News - जल्द ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड में बदल जाएगा। यूपीपीसीएल के एमडी नितीश कुमार ने आदेश दिए हैं कि सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित किया जाएगा। घरेलू उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए किश्तों में सुविधा मिलेगी। बिलिंग सिस्टम में भी बदलाव किया गया है।

जल्द ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड में बदल जाएगा। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर यह प्रक्रिया हो जाएगी। इस लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिये। कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत स्थापित सभी स्मार्ट मीटर जो प्रीपेड मोड में चल रहे है, उन्हें तत्काल पोस्टपेड मोड में परिवर्तित कर दें। कहा कि प्रीपेड से पोस्टपेड में परिवर्तन आरएमएस बैकएंड से यूपीपीसीएल मुख्यालय स्तर से संपादित किया जाएगा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को भी आदेश मिल गए। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने एमडी यूपीपीसीएल नितीश कुमार की ओर से जारी किये आदेशों की पुष्टि की है。
घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को यह मिलेगी राहत
एमडी यूपीपीसीएल ने जारी किये निर्देशों में कहा कि घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनको और अधिक राहत देते हुए प्रीपेड मोड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तन किये जाने पर 30 अप्रैल तक के बकाये (विलंब अधिभार सहित) को दस किश्तों में भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विलंब अधिभार से बचने को उपभोक्ताओं को बकाये का एकमुश्त भुगतान करना होगा। 30 अप्रैल तक के बकाए भुगतान के लिए तीन किश्तों (40 फीसदी, 30-30 फीसदी) की सुविधा अनुमन्य होगी।
तीन किश्तों में लेंगे सिक्टोरिटी धनराशि
पोस्टपेड मीटरों के प्रीपेड मोड में बदलने के साथ उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी धनराशि को बिल में समायोजित कर दिया गया था। अब जैसे ही मीटर फिर पोस्टपेड में बदलेंगे तो नियमानुसार सिक्टोरिटी धनराशि को तीन मासिक बिलों में जोड़कर लिया जाएगा।
15 दिन का ड्यू डेट, सात दिन का डिस्कनेक्शन समय मिलेगा
उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति बिजली बिल जारी होने की तिथि से 15 दिन का ड्य डेट एवं उसके बाद सात दिन का डिस्कनेक्शन डेट दिया जाएगा, जो बिल पर अंकित रहेगा। ड्यू डेट पर भुगतान नहीं करने पर विलंब अधिभार वसूला जाएगा।
बिलिंग सिस्टम चेंज, मासिक रूप से बिल होगा जनरेट : रवीश गुप्ता
एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड बिलिंग साइकिल में ही चलेंगे। उनका मासिक रूप से बिल जनरेट होगा। पहले प्रीपेड मीटर में प्रतिदिन बैलेंस कटता था, बिलिंग होती थी। अब बिलिंग साइकिल एक महीने की होगी। बिलिंग सिस्टम चेंज हो गया है। अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक है।
अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मोड में काम करेंगे: रजनीकांत मिश्रा
मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मोड में काम करेंगे। उपभोक्ता पहले की तरह महीने का बिजली बिल मिलेगा, उसे उपभोक्ता को निर्धारित अवधि में जमा करना होगा। प्रीपेड मोड वाले स्मार्ट मीटर लखनऊ से एक कमांड के जरिए पोस्टपेड में तब्दील हो जाएंगे।
विशेष अभियान चलाकर शिकायतों का करेंगे हल: मोहम्मद अरशद
अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बताया कि 15 मई से 30 जून तक लगेंगे विशेष शिविर उपभोक्ताओं की बिजली बिलों को लेकर आ रही शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी कार्यालयों में कैंप लगेंगे। 1912 के जरिए भी समस्या हल होगी।
खास बातें
- उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा।- माह मई 2026 की ऊर्जा खपत का बिल माह जून में देय बिल पोस्टपेड पद्धित से जारी किया जाएगा- स्मार्ट पोस्टपेड मोड के सभी बिल उपभोक्ताओं को एसएमएस/व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा- स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को बिल प्रत्येक माह की दस तारीख तक सृजित करना सुनिश्चित किया जाएगा- महीने की पांच तारीख तक जिन उपभोक्ताओं की किन्ही कारणों से ऑटोमैटिक रीडिंग प्राप्त न हो, उनकी मैनुअल रीडिंग कराकर बिल दस तारीख तक अनिवार्य उपलब्ध कराया जाएगा- उपभोक्ताओं को अपना फोन नंबर अपडेट कराना होगा, ताकि सूचनाएं, बिल संबंधी जानकारी मिले सके
आदेश जारी, मिलेगी राहत
एमडी यूपीपीसीएल नितीश कुमार ने जारी किये आदेशप्रीपेड मीटरों को तत्काल पोस्टपेड में बदलने के निर्देशउपभोक्ता समस्या के लिए 1912 पर कर सकेंगे शिकायतपीवीवीएनएल व्हाट्सएप चैटबोट नंबर : 7859804803
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


