Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUPPCL Launches Awareness Campaign for Smart Prepaid Meter Users in Meerut
एप डाउनलोड कराने उपभोक्ताओं के द्वार पहुंचे बिजली अफसर

एप डाउनलोड कराने उपभोक्ताओं के द्वार पहुंचे बिजली अफसर

संक्षेप:

Meerut News - एमडी रवीश गुप्ता के दिशा-निर्देश पर मेरठ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज और यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करने हेतु जागरूकता अभियान जारी है। बिजली अधिकारियों ने शहर और देहात में उपभोक्ताओं को रिचार्ज प्रक्रिया के बारे में बताया। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Feb 04, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

एमडी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को रिचार्ज एवं यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड़ कराने हेतु विशेष जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। मेरठ से बिजली अधिकारी पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों में पहुंचे। शहर और देहात इलाकों में निगेटिव उपभोक्ताओं को संपर्क कर अधिकारियों ने उन्हें रिचार्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। अभियान में उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल किया है, जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हैं। अभियान के दौरान निगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिशासी अभियंता कॉमर्शियस प्रथम सौरभ मंगला, अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार भी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में उपभोक्ताओं के द्वार पर पहुंचे और उन्हें जागरूक किया। मेरठ जोन-प्रथम में मुख्य अभियंता मुनीश चोपडा गंगानगर क्षेत्र में, मुख्य अभियंता जोन द्वितीय गुरजीत सिंह, काजीपुर में पहुंचे और रिचार्ज की प्रकिया से अवगत कराया। इनका कहना सभी उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन में अपने बिजली का बिल जमा कराने के लिए, अपने बिजली कनेक्शन की प्रत्येक माह, दिन होने वाली एनर्जी की खपत का विवरण जानने के लिए, कितना बैलेंस नेगेटिव एवं सरप्लस है, इसकी जानकारी करने के लिए यूपीपीसीएल का कंज्यूटर ऐप डाउनलोड करें। बिजली बिल की जानकारी प्राप्त करें। बिजली आपूर्ति एवं गलत बिजली बिल से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाये। महेश कुमार, अधिशासी अभियंता विनविख कॉमर्शियल-2 मेरठ