सहायक अध्यापक की परीक्षा : गुर्दे की पथरी से लेकर अभिनव बिंद्रा पर आए सवाल
Meerut News - मेरठ में सहायक अध्यापक (कंप्यूटर) प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। 25 केंद्रों पर 11616 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 43.58% उपस्थित हुए। परीक्षार्थियों ने पेपर को कठिन बताया, जबकि कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न रोचक लगे। परीक्षा में 150 सवाल थे, जिनमें से 30 सामान्य अध्ययन और 120 कंप्यूटर से संबंधित थे।

मेरठ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (कंप्यूटर) प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। मेरठ जनपद में 25 केंद्र बनाए गए थे और 11616 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। कुछ परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर में कुछ भाग कठिन रहा। इसके अलावा 43.58 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं परीक्षा से निकले कुछ परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर में कुछ प्रश्न बहुत रोचक रहे थे और परीक्षा में 'हाथी पांव' से संबंधित बीमारी, गुर्दे की पथरी किस पदार्थ से होती है? जैसे मनुष्य में 'हाथी पांव' बीमारी का क्या कारण है, गुर्दे में बनने वाली पथरी किसकी बनी होती है और किस भारतीय को मिलानो कार्टिना-2026 शीतकालीन ओलंपिक के लिए मशालची नामित किया है।इसके
अलावा 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश की पेंशन का प्रभार किस पर होता है। साइबर सुरक्षा किसकी सुरक्षा करती है व अभिनव बिंद्रा किस खेल से संबंधित प्रश्न पूछे गए।एक पाली में हुई परीक्षाआयोग की यह परीक्षा सुबह 9:30 से लेकर 11:30 तक हुई। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थी को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 11,616 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। कंप्यूटर विषय की परीक्षा में कुल 150 सवाल हल करने के लिए आए, जिनमें सामान्य अध्ययन के 30 व कंप्यूटर से संबंधित 120 सवाल रहे।मुश्किल था पेपर, परीक्षार्थी हुए परेशानपरीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर में सवाल काफी मुश्किल आए थे। कई सवालों का स्तर पीसीएस परीक्षा जैसा था। वहीं, निगेटिव मार्किंग होने के कारण भी कई सवाल छोड़ने पड़े। वहीं परीक्षार्थियों ने सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को रोचक बताया।उपस्थिति पर एक नजरकुल परीक्षार्थी-11616उपस्थित हुए-5063अनुपस्थित-6553उपस्थिति प्रतिशत- 43.58 ℅
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


