नगर निगम के सीएफओ, सीटीओ और डिप्टी रजिस्ट्रार का तबादला

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को वित्त एवं लेखा सेवा के 58 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया। इसमें मेरठ नगर निगम के CFO जितेन्द्र प्रताप सिंह यादव को वाराणसी, CTO वरुण खरे को आगरा, और अन्य अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया गया है।

नगर निगम के सीएफओ, सीटीओ और डिप्टी रजिस्ट्रार का तबादला

शासन ने रविवार को उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के 58 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें मेरठ नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी(सीएफओ) जितेन्द्र प्रताप सिंह यादव, मुख्य कोषागार अधिकारी(सीटीओ) वरुण खरे, मेडिकल कालेज के वित्त नियंत्रक, डिप्टी रजिस्ट्रार चिटफंड सोसाइटीज का ट्रांसफर कर दिया है। नगर निगम के सीएफओ जितेन्द्र प्रताप सिंह यादव को वाराणसी जल संस्थान का सीएफओ बनाया गया है। मेरठ के सीटीओ वरुण खरे को आगरा का सीटीओ बनाया गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार चिटफंड सोसाइटीज जितेन्द्र कुमार वर्मा को आरएफसी कानपुर का संभागीय लेखाधिकारी बनाया गया है।मेडिकल कालेज के वित्त नियंत्रक सिद्धार्थ कुमार गौतम को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का वित्त नियंत्रक बनाया गया है।

सहारनपुर के संयुक्त निदेशक कोषागार विजय शुक्ला को मेरठ विकास प्राधिकरण(मेडा) का वित्त नियंत्रक बनाया गया है। खनन एवं भूतत्व विभाग की वित्त नियंत्रक जान्हवी मोहन को मेरठ में सीटीओ बनाया गया है। कानपुर आरएफसी के संभागीय लेखाधिकारी संतोष कुमार सिंह को डिप्टी रजिस्ट्रार चिटफंड सोसाइटीज बनाया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।