ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठयूपी बोर्ड : फिजिक्स में प्रैक्टिकल तो हिंदी में महान कवियों की गाथा हुई कम

यूपी बोर्ड : फिजिक्स में प्रैक्टिकल तो हिंदी में महान कवियों की गाथा हुई कम

माध्यमिक शिक्षा में भी 30 प्रतिशत सिलेबस घटा दिया गया है। सीबीएसई व आईसीएसई की तरह यूपी बोर्ड में भी सिलेबस कम कर दिया गया है। कोरोना के चलते ऑनलाइन स्टडी के दौरान यह निर्णय लिया गया है। सिलेबस को...

यूपी बोर्ड : फिजिक्स में प्रैक्टिकल तो हिंदी में महान कवियों की गाथा हुई कम
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 22 Jul 2020 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

माध्यमिक शिक्षा में भी 30 प्रतिशत सिलेबस घटा दिया गया है। सीबीएसई व आईसीएसई की तरह यूपी बोर्ड में भी सिलेबस कम कर दिया गया है। कोरोना के चलते ऑनलाइन स्टडी के दौरान यह निर्णय लिया गया है। सिलेबस को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है।

डीएन इंटर कालेज की शिक्षिका डॉ. मिथलेश ने बताया कि सिलेबस में काफी कुछ घटा दिया गया है। हिंदी कक्षा 12वीं में गद्य में जैनेंद्र कुमार भाग्य और पुरुषार्थ, कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर-राबर्ट नर्सिंग होम में, हरिशंकर परसाई-निंदा रस, काव्य में जगन्नाथ दास रत्नाकर-उद्धव प्रसंग गंगावतरण, मैथिलीशरण गुप्ता-कैकेयी अनुतात, गीत, जयशंकर प्रसाद-गीत, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला-संध्या सुंदरी, सुमित्रानंद पंत-परिवर्तन, रामधारी सिंह दिनकर-पुरुरवा, उर्वशी, कथा आरती भीष्म साहनी-खून का रिश्ता, शिवानी-लाटी, संस्कृत दिग्दर्शिका में जातक कथा व नृपति दिलीप: को हटा दिया गया है।

सामान्य हिंदी में सत्र 2021 में गद्य में कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर-राबर्टनर्सिंग होम, हरिशंकर परसाई-निंदारस, काव्या में मैथलीशरण गुप्ता-गीत, जयशंकर प्रसाद गीत, सुमित्रानंद नंदन पंत परिवर्तन, रामधारी सिंह दिनकर पुरुवा,उर्वशी, कथा साहित्य शिवानी-लाटी, संस्कृत में जातक कथा आदि को हटा दिया गया।

शिक्षिका डॉ. मिथलेश ने बताया कि कक्षा 10 हिंदी गद्य में कुल 7 पाठ में से 3 पाठ ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से-रामधारी सिंह दिनकर, क्या लिखूं-पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और पानी में चंदा और चांद पर आदमी-जयप्रकाश भारती पाठ्यक्रम से हटाया गया है। वहीं पद्य के 13 पाठ में से सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा व माखनलाल चतुर्वेदी की कुछ की रचनाओं का कुछ हिस्सा हटा दिया गया है।

कई विषयों में महत्वपूर्ण बदलाव

10वीं अंग्रेजी प्रोस से टॉर्च बियरर व ऑवर इंडियन म्यूजिक, पोएट्री से द नेशन बिल्डर्स, सप्लीमेंटरी रीडर से माई ग्रेटेस्ट ओलंपिक प्राइज को बाहर किया गया है। इस बारे में डीएन इंटर कॉलेज के शिक्षक युवराज सिंह ने बताया कि विज्ञान से धतु एवं अधतु, तत्वों का आवर्त वर्गीकरण, प्राकृतिक संसाधन, विद्युत का प्रभाव विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव को इस साल के लिए बाहर रखा गया है। गणित से त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएं, प्रायिकता व श्रेणी आदि।

फिजिक्स में 14 प्रैक्टिकल हटाए गए, अब छह प्रैक्टिकल बचे

फिजिक्स के शिक्षक युवराज सिंह ने बताया कि कक्षा 12वीं में फिजिक्स में 14 प्रैक्टिकल हटाए गए। केवल छह प्रैक्टिकल ही शेष रहे गए हैं। एक तरह से काफी प्रैक्टिकल घटा दिए गए हैं।

गणित में भी कई भारी कैलकुलेशन की कम

कक्षा नौ में गणित व विज्ञान में मुश्किल कैलकुलेशन वाले पाठ को कम कर दिया गया है। विज्ञान में बल व न्यूटन का नियम लेसन में से संवेग संरक्षण की प्रारंभिक धारणा को हटा दिया गया। इसी क्रम में विज्ञान में से कई महत्वपूर्ण चीजों को हटा दिया गया है। साथ ही गणित में भारत में ज्यामिती तथा यूक्लिड की ज्यामिती, इतिहास, यूक्लिड की परीभाषाएं आदि को हटा दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें