ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठएक रोल नंबर की दो कॉपियां निकली, नकल की आशंका

एक रोल नंबर की दो कॉपियां निकली, नकल की आशंका

यूपी बोर्ड मूल्यांकन में केके इंटर कॉलेज में एक रोल नंबर की दो कॉपियां निकली हैं। दो कॉपियां निकलने के कारण अंदाजा नकल ही लगाया जा रहा है। सवाल इस बात का है कि इतनी सख्ती के बाद भी ऐसा हो गया है।...

एक रोल नंबर की दो कॉपियां निकली, नकल की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 21 Mar 2018 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी बोर्ड मूल्यांकन में केके इंटर कॉलेज में एक रोल नंबर की दो कॉपियां निकली हैं। दो कॉपियां निकलने के कारण अंदाजा नकल ही लगाया जा रहा है। सवाल इस बात का है कि इतनी सख्ती के बाद भी ऐसा हो गया है। बहरहाल डीआईओएस को सूचित कर दिया गया है। वहीं, चारों केंद्रों पर अब तक एक लाख 80 हजार 986 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।

केके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में तीन कॉपियों में ए कॉपियां गायब थी। केवल बी कापी थी। इसके अलावा मूल्यांकन के दूसरे दिन भी दो कॉपियों में ए कॉपी गायब थी। कुल मिलाकर पांच कॉपियां ऐसी हो गई हैं, जिनमें ए कॉपी नहीं है। इसके अलावा संस्कृत और होमसाइंस के परीक्षकों की कमी है। वहीं, पैनल मूल्यांकन में भी समस्या बरकरार है।

केमेस्ट्री में मिल रही खालीं कॉपियां

इंटरमीडिएट 12वीं में केमेस्ट्री में कोरी-कोरी कॉपियां मिल रही हैं। वहीं फिजिक्स में छात्रों के शून्य अंक भी आ रहे हैं। इसके अलावा परीक्षकों के अनुसार मूल्यांकन में आंकलन करें, तो छात्रों के अंक अच्छे नहीं आ रहे हैं।

200 रुपये का नोट निकला और पास होने की गुजारिश

राम सहाय इंटर कॉलेज में सूचना के आधार पर कॉपी में से 200 रुपये का नोट भी निकला। इसके अलावा कॉपियों में पास होने की गुजारिश भी लिख रखी है।

लगभग दो लाख कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

यूपी बोर्ड में लगभग दो लाख कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। इसमें जीआईसी में 43 हजार 985, डीएन में 48 हजार 977, केके इंटर कॉलेज में 52 हजार 160, राम सहाय में 35 हजार 864 हैं। कुल मिलाकर एक लाख 80 हजार 986 कॉपियां चेक हुई हैं। छह लाख 37 हजार 209 कॉपियां शेष हैं।

मूल्यांकन केंद्र पर कुत्ते से परेशान, दो को काटा

जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर एक कुत्ते के बच्चे से परीक्षक परेशान हो गए हैं। दो परीक्षकों को काट भी लिया है। इस बारे में मूल्यांकन केंद्र के व्यवस्थापक फतेहचंद ने बताया कि कुत्ते का बच्चा है, अचानक वह घुस गया और दो परीक्षकों को काट लिया। हालांकि तत्काल उन परीक्षकों को सीएमओ से बात करके इंजेक्शन भी लगवाया गया। वहीं नगर निगम को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें