Unveiling of Alexander Cunningham s Statue at Subharti University A Tribute to Archaeological Heritage सुभारती विवि में सर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUnveiling of Alexander Cunningham s Statue at Subharti University A Tribute to Archaeological Heritage

सुभारती विवि में सर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण

Meerut News - सुभारती विवि में सर अलेक्जेंडर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण हुआ। यह शिक्षा, सेवा और राष्ट्रीयता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि विवि राष्ट्रवादी सोच और सेवाभाव से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 11 Oct 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
सुभारती विवि में सर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण

सुभारती विवि में शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान (एएसआई) के संस्थापक सर अलेक्जेंडर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण हुआ। विवि ने कहा कि यह केवल प्रतिमा स्थापना नहीं बल्कि शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्रीयता के मूलमंत्र को साकार करने की दिशा में विशेष कदम है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक रस्तोगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सुभारती समूह संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण, कुलपति प्रो.पीके शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने प्रतिमा का अनावरण किया। सर अलेक्जेंडर कनिंघम ब्रिटिश अभियंता थे। उनकी दूरदृष्टि ने भारत की प्राचीन सभ्यता, बौद्ध स्मारक और गौरवशाली अतीत को पुनः खोजने और संरक्षित करने में अमूल्य योगदान दिया।

सारनाथ, सांची और भरहुत जैसी बौद्ध धरोहरों को दुनिया के सामने लाने का श्रेय कनिंघम को जाता है। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना कर भारतीय इतिहास को वैज्ञानिक आधार दिया। विवेक रस्तोगी ने कहा कि विवि केवल अकादमिक ज्ञान नहीं बल्कि राष्ट्रवादी सोच और सेवाभाव से परिपूर्ण नागरिक तैयार कर रहा है। संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि यह प्रतिमा सर कनिंघम के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत भी। यह विद्यार्थियों में अनुसंधान और नवाचार की भावना जागृत करेगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने कहा कि सर कनिंघम ने बौद्ध स्थलों को खोजकर भारत की सांस्कृतिक आत्मा को जगाया था। यह पहल शिक्षा को आध्यात्मिकता एवं तकनीकी नवाचार से जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है। डॉ. शल्या राज ने कहा तथागत बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11-17 अक्टूबर तक सुभारती बुद्ध मेला होगा। श्रीलंका में 1987 में हुए भारतीय सेना के ऑपरेशन पवन के अमर बलिदानियों की स्मृति में आज स्मृति समारोह होगा। इसमें ऑपरेशन में शामिल सैनिकों सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संचालन राम प्रकाश तिवारी ने किया। डॉ. वैभव गोयल भारतीय, डॉ. शशिराज तेवतिया, प्रो.पिंटू मिश्रा, डॉ.संदीप चौधरी, डॉ.आरपी सिंह, डॉ.ऋतेष चौधरी, डॉ.देशराज सिंह, डॉ.जैसमीन आनंदाबाई, गुंजेश ओझा, राजकुमार सागर सहित सभी शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।