पहल : एक दिन झाडू लगाएंगे शिक्षक-कर्मचारी और छात्र
22 जुलाई को चौ. चरण सिंह विवि में दीक्षांत समारोह से पहले परिसर की सफाई के लिए सभी अधिकारी, शिक्षक और छात्र मिलकर झाड़ू लगाएंगे। राज्यपाल सचिवालय ने इसे अनिवार्य किया है। तीनों विवि में यह सफाई अभियान 20-22 जुलाई के बीच चलाया जाएगा। 44 पाठ्यक्रमों की अनंतिम मेरिट भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

22 जुलाई को प्रस्तावित 38वें दीक्षांत समारोह से ठीक पहले चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में कुलपति-रजिस्ट्रार से लेकर शिक्षक, कर्मचारी और छात्र एक दिन झाडू लगाएंगे। ये सभी विवि कैंपस के भवन, कक्षा, प्रयोगशाला और परिसर की सफाई करेंगे। सामूहिक रूप से इस सफाई अभियान में कैंपस में अधिकारियों से लेकर छात्र-छात्राओं तक सबको मिलकर हिस्सा लेना होगा। राज्यपाल सचिवालय ने विवि को उक्त मुहिम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मेरठ में चौ. चरण सिंह विवि एवं कृषि विवि मोदीपुरम और सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विवि में दीक्षांत होना है। तीनों विवि के ये समारोह 20-22 जुलाई तक चलेंगे।
ऐसे में तीनों ही विवि में अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी सफाई अभियान में शामिल हेाकर कााम करेंगे।44 पाठ्यक्रमों की अनन्तिम मेरिट अपलोडविवि ने प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में 44 पाठ्यक्रमों में मेधावियों की अनन्तिम मेरिट सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इनमें दस पाठ्यक्रम कैंपस से हैं, जबकि 34 पाठ्यक्रम संबद्ध कॉलेजों के हैं। यदि किसी छात्र को अनन्तिम मेरिट पर कोई आपत्ति है तो वह कैंपस में दर्ज करा सकते हैं। जल्द ही अन्य पाठ्यक्रमों की अनन्तिम सूची भी जारी होने जा रही हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


