ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठऐतिहासिक होगी संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली: वसीम राजा

ऐतिहासिक होगी संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली: वसीम राजा

सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के दबथुआ में कल होने वाली रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की...

ऐतिहासिक होगी संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली: वसीम राजा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 06 Dec 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

सरूरपुर। संवाददाता

सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के दबथुआ में कल होने वाली रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली की सफलता के लिए युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की एक नहीं सुन रही है। एतिहासिक रैली में क्षेत्र से हजारों की संख्या में युवा पहुंचकर इसे सफल बनाएंगे। साथ ही भारी संख्या में किसान, मजदूर, बेरोजगार समेत सभी वर्गों का जनसमूह उमड़ेगा। उधर, सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा में सात दिसंबर को होने वाली संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली के लिए पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने रैली को सफल बनाने की अपील की।

पूर्व विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान, मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इस अवसर पर हर्रा चेयरपर्सन पति गुलज़ार चौधरी, मोहम्मद सरताज सूफी, शिव भारद्वाज, हाफिज निसार, हसमत ठेकेदार, मोहम्मद अली चौहान, इब्ने शउद, शुऐब जैनपुर, मोमीन ठेकेदार आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें