Meerut News: हस्तिनापुर टाइगर और रिठानी रॉयल्स ने दर्ज की शानदार जीत

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अंडर-14 वर्ग के ट्रायल मैचों की शुरुआत हुई। पहले दिन हस्तिनापुर टाइगर और रिठानी रॉयल्स ने जीत दर्ज की। देवेंद्र सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। अगले दिन एक और मुकाबला खेला जाएगा, साथ ही इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाएगा।

Meerut News: हस्तिनापुर टाइगर और रिठानी रॉयल्स ने दर्ज की शानदार जीत

Meerut News: मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के तहत अंडर-14 वर्ग के ट्रायल मैचों की शुरुआत हुई। जिसके चलते पहले दिन दो क्रिकेट मैच खेले गए। जिसमें हस्तिनापुर टाइगर और रिठानी रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता से पहले देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में हस्तिनापुर टाइगर ने 18.1 ओवर में 149 रन बनाए। आदिल ने 38 और अभिषेक ने 37 रन बनाए।। मवाना सुपर किंग्स की ओर से आविक ने चार और लक्ष्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवाना सुपर किंग्स की टीम 17 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। लक्ष्य ने 36 और धैर्य ने 34 रन बनाए। हस्तिनापुर टाइगर की ओर से परमजीत ने छह और युग ने तीन विकेट लिए。

दूसरा मुकाबला

वहीं दूसरे मुकाबले में सरूरपुर केसरिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाए। मनन ने 40, अक्ष ने 39 और शिवा ने 30 रन बनाए। रिठानी रॉयल्स की ओर से आर्यन, संचित और विवेक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रिठानी रॉयल्स ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बना लिए और तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया। मानस ने 44, आरिश ने 32 और संचित ने 31 रन की पारी खेली। सरूरपुर केसरिया की ओर से अभय ने तीन तथा अर्जुन और गोल्डन ने दो-दो विकेट लिए।

आगामी प्रतियोगिता

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि martes को भी अंडर-14 वर्ग में एक मुकाबला खेला जाएगा। इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में स्कूल के संस्थापक नरेंद्र सिंह की स्मृति में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इससे जुड़ी जानकारी के लिए मंगलवार को स्कूल परिसर में पत्रकारवार्ता की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में किस तरह के ट्रायल मैच हुए?
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अंडर-14 वर्ग के ट्रायल मैच हुए।
Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: हस्तिनापुर टाइगर और रिठानी रॉयल्स ने दर्ज की शानदार जीत