ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकमिश्नरी पार्क में त्यागी समाज का धरना जारी

कमिश्नरी पार्क में त्यागी समाज का धरना जारी

मेरठ। चौधरी चरण सिंह पार्क में त्यागी, भूमिहार, ब्राह्मण समाज मोर्चा का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। धरने में मांगेराम त्यागी ने कहा कि आंदोलन बहुत...

कमिश्नरी पार्क में त्यागी समाज का धरना जारी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 20 Sep 2022 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। चौधरी चरण सिंह पार्क में त्यागी, भूमिहार, ब्राह्मण समाज मोर्चा का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। धरने में मांगेराम त्यागी ने कहा कि आंदोलन बहुत आगे बढ़ चुका है। सर्व समाज भी हमारे एक आह्वान का इंतजार कर रहा है।

कुलदीप त्यागी ने कहा कि न्याय मांगने के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है। इस दौरान दूर दराज से आए कई लोगों ने भी विचार रखे। धरने की अध्यक्षता केपी त्यागी और संचालन रविंद्र ध्यानी व प्रदीप त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विपिन महलवाला, योगेंद्र त्यागी, सुभाष नेताजी, बालक राम त्यागी, विकास त्यागी, मुकेश त्यागी, पुष्पा गुर्जर, रोहित गुर्जर, अरुण शर्मा, संजय गर्ग, विकास त्यागी रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें