ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठगाय चुराते दो दबोचे, रस्सी से बांधकर पिटाई

गाय चुराते दो दबोचे, रस्सी से बांधकर पिटाई

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के न्यू नंदपुरी इलाके से गुरुवार रात दो युवकों ने गाय चुरा ली। पब्लिक ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। रस्सी से हाथ बांधकर जमकर...

गाय चुराते दो दबोचे, रस्सी से बांधकर पिटाई
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 16 Apr 2021 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के न्यू नंदपुरी इलाके से गुरुवार रात दो युवकों ने गाय चुरा ली। पब्लिक ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। रस्सी से हाथ बांधकर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

न्यू नंदपुरी में सुमित यादव की डेयरी है। डेयरी के बराबर में ही गली है। इसमें गुरुवार रात कुछ गाय बंधी हुई थी। दो युवक गाय खोलकर ले जाने लगे। सुमित यादव की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने दोनों युवकों को रोक लिया। गाय के बारे में पूछा तो दोनों युवकों ने अपनी बताई। तसल्ली दिलाने के लिए सुमित ने अपनी गाय की दो साल पुरानी वीडियो दिखाई। इतने में भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। रस्सी से उनके हाथ बांधकर जमकर पिटाई की। इसमें एक आरोपी भी चोटिल हो गया। आरोपियों की पहचान मोनू निवासी न्यू गोविंदपुरी और सोनू निवासी खतौली के रूप में हुई। सुमित ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि न्यू नंदपुरी इलाके से दो महीने में करीब दस गाय चोरी हो चुकी हैं। इससे पशुपालक भयभीत हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें