ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसड़क हादसे में दो लोग घायल

सड़क हादसे में दो लोग घायल

रविवार शाम रामराज चौकी के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भिजवाया। उधर,...

सड़क हादसे में दो लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 25 Oct 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

बहसूमा। संवाददाता

रविवार शाम रामराज चौकी के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भिजवाया। उधर, एक और हादसे में वृद्ध घायल हो गया।

गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी रामपाल रविवार शाम सामान लेने के लिए रामराज गया था। जैसे ही वह रामराज पुलिस चौकी के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक की उससे भिड़ंत हो गई। इसमें वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, रामराज निवासी वृद्ध तिलकराम को सामने से आ रही गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें