ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठछात्रों पर हमले मामले में दो नामजद, तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

छात्रों पर हमले मामले में दो नामजद, तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

मंगलवार दोपहर कॉलेज से घर लौटते समय छात्रों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद...

छात्रों पर हमले मामले में दो नामजद, तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 22 Sep 2022 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

सरधना। मंगलवार दोपहर कॉलेज से घर लौटते समय छात्रों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद युवक महादेव गांव के रहने वाले हैं जिनका अबसे पहले भी छात्रगुट संघर्ष में नाम आ चुका है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई थी।

बता दें कि नगर के एक कॉलेज में कक्षा नौंवी में पढ़ने वाले कुशावली निवासी छात्र कृष्णा, आर्यन और दिग्विजय सिंह पर छुट्टी के बाद घर वापस लौटते समय नवाबगढ़ी गांव में कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। बर्फ फोड़ने वाले सुएं से उनपर वार किए गए थे। दिग्विजय सिंह के सिर में सुआं लगा गया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया था जबकि कृष्णा और आर्यन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। इस मामले में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उनकी तलाश में जुट गई। बता दें कि कुशावली निवासी गोपाल की भी बर्फ फोड़ने वाले सुएं से हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में भी महादेव के तीन युवक शामिल थे जो इस समय जेल में बंद हैं। इस बार की घटना में नामजद हुए युवक भी महादेव गांव के बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें