Meerut News: बीएसएनएल की अंडरग्राउंड कॉपर केबल काटते दो आरोपी रंगेहाथ दबोचे

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीएसएनएल की अंडरग्राउंड कॉपर केबल काटते दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और उनके पास से पांच कॉपर केबल के टुकड़े और कनेक्टर वायर बरामद किए। दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Meerut News: बीएसएनएल की अंडरग्राउंड कॉपर केबल काटते दो आरोपी रंगेहाथ दबोचे

Meerut News: थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीएसएनएल की अंडरग्राउंड कॉपर केबल काट रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से कॉपर केबल के पांच टुकड़े और पांच कनेक्टर वायर बरामद किए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार रविवार को भगत चौक के पास रजबन चौकी क्षेत्र स्थित जीपीओ कंपाउंड टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर लगे पिलर से बीएसएनएल की अंडरग्राउंड कॉपर केबल काटी जा रही थी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर दोनों युवकों पर पड़ी।

लोगों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान राहुल कुमार पुत्र दयाचंद्र निवासी ग्राम मिलखिया, थाना निगोई, जनपद शाहजहांपुर तथा सोनू कुमार पुत्र शंकर निवासी काशीराम आवास कॉलोनी, हरथला, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से बीएसएनएल की अंडरग्राउंड कॉपर केबल के पांच टुकड़े और पांच कनेक्टर वायर बरामद किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।