मेरठ: बाबा साहब और पूर्व पीएम चंद्रशेखर को दी गई श्रद्धांजलि
Meerut News - -पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को 'भारत रत्न' की मांग मेरठ, मुख्य संवाददाता क्षेत्रीय गांधी आश्रम में

क्षेत्रीय गांधी आश्रम में रविवार को सर्वोदय संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर (जयंती 14 अप्रैल) और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (जयंती 17 अप्रैल) की स्मृति में आयोजित किया गया, जहां दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई कि समाजवादी धारा के प्रखर नेता और पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकतंत्र सेनानी चौधरी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत के रूप में इन महापुरुषों को याद करना अत्यंत आवश्यक है।
वहीं, चंद्रशेखर के करीबी रहे महिपाल सिंह तोमर ने उनके राजनीतिक संघर्षों को साझा किया। पूर्व मंत्री डा.कुलदीप उज्जवल ने आपसी प्रेम और सौहार्द ही सभ्य समाज की असली नींव है। पूर्व आईजी अजय मोहन शर्मा ने शैक्षणिक और प्रशासनिक दस्तावेजों में 'जाति' के कॉलम की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया।मेजर हिमांशु ने जातिवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। डा.योगेंद्र विकल ने बाबा साहब द्वारा दिखाए गए समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. स्नेहवीर पुंडीर ने तैयार की, जबकि संचालन दीपक पंवार, राहुल पूनिया और शुभम उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। दीपक शरण मोरल ने सदन में प्रस्तावों का वाचन किया। इस अवसर पर राम मेहर सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, अनिल जैन, प्रोफेसर निवेदिता मलिक, पार्षद सुमित शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, डॉ. प्रभात रॉय, डॉ. विनोद बसोया, आरिफ खान और एडवोकेट अमित चौधरी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


