मेरठ: संजीवनी पर्यावरण संरक्षण समिति ने किया पौधारोपण

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ: संजीवनी पर्यावरण संरक्षण समिति ने किया पौधारोपण मेरठ संजीवानी पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान

मेरठ: संजीवनी पर्यावरण संरक्षण समिति ने किया पौधारोपण

संजीवानी पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम सूर्या नगर अशोक वाटिका पार्क में आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ संजीव रस्तोगी के द्वारा कॉलोनीवासियों से पर्यावरण बचाने के पेड़ लगाने की अपील की गई।इस दौरान सहजन, तुलसी, नीम, गिलोय आदि के दर्जनों से ज्यादा औषधीय पौधे लगाए गए। डॉ संजीव ने बताया गया कि सहजन एवं अन्य पौधों के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि पौधा रोग प्रतिरोधक के साथ किस प्रकार से मानव शरीर के हड्डी को मज़बूत करता है। यह कैल्शियम से भरपूर होता हैं। रक्त संचार में सुधार करता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल एवं संस्था के अध्यक्ष वीर सिंह कुशवाह ने पौधे रोपे। इस दौरान वेद चावला, आरपी सिंह राठी, पीपी त्यागी, रूप किशोर, डीके अग्रवाल, अमित कौशिक, रमेश अरोड़ा का सहयोग रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।