Meerut News: ​हस्तिनापुर में सहकारिता विभाग ने किया वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: हस्तिनापुर के सहकारी संघ लिमिटेड में 'वृक्षारोपण अभियान 2026-27' के तहत एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और पौधरोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने में योगदान दिया।

​हस्तिनापुर में सहकारिता विभाग ने किया वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन

Meerut News: सहकारी संघ लिमिटेड, हस्तिनापुर के परिसर में वृक्षारोपण अभियान 2026-27' के तहत एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सहकारिता विभाग के अधिकारियों और पदाधिकारियों द्वारा परिसर में पौधरोपण किया गया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक, सहकारिता विकास कुमार नेहरा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता अमित कुमार त्यागी, सहकारी संघ के संचालक मंडल के सदस्य सुकर पाल, उदय वीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमिन्द्र सिंह राणा सभापति, सहकारी संघ लिमिटेड, हस्तिनापुर, ​अन्य विभागीय अधिकारी जितेंद्र कुमार (अपर जिला सहकारी अधिकारी), देवेंद्र कुमार चौहान (सहायक विकास अधिकारी), गिरीश कुमार (सचिव) समेत ​कार्यक्रम में विकास खण्ड हस्तिनापुर के सहकारिता विभाग के समस्त सचिवों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।