करंट लगने से ट्रांसपोर्टर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

सरधना में सोमवार को घेर में करंट लगने से ट्रांसपोर्टर इरशाद उर्फ बबली की मौत हो गई। वह भैंस को नहला रहे थे और गीले कपड़ों के कारण बिजली के झटके का शिकार बने। परिवार में मातम छा गया। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।

करंट लगने से ट्रांसपोर्टर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सरधना। लोकप्रिय रोड स्थित एक घेर में सोमवार को करंट लगने से ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला खाकरोबान निवासी 55 वर्षीय इरशाद उर्फ बबली ट्रांसपोर्ट का कार्य करते थे। सोमवार को वह लोकप्रिय रोड स्थित अपने घेर में भैंस को नहला रहे थे। इसके बाद वह पास में रखे टेबल फैन के निकट पहुंचे। इसी दौरान कपड़े गीले होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर वहां पहुंचे लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा।

परिजन और आसपास के लोग तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी का भी करीब तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। फिलहाल, मृतक के परिवार में कोहराम मच हुआ था। सांत्वना देने वालों का उसके घर पर तांता लगा हुआ था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।