शास्त्रीनगर बिजली घर के पास धमाका, चिंगारियों से झुग्गियां जलकर राख

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - शुक्रवार को मेडिकल थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के धमाके से निकली चिंगारियों ने सड़क किनारे की झुग्गियों में आग लगा दी। आग ने दो झुग्गियों को पूरी तरह जला दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिन्होंने एक घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित महिला ने 50 हजार रुपये का नुकसान बताया।

शास्त्रीनगर बिजली घर के पास धमाका, चिंगारियों से झुग्गियां जलकर राख

मेडिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर धमाके के बाद निकली चिंगारियों ने सड़क किनारे बनी झुग्गियों को आग के हवाले कर दिया। महज कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे दो झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। पीवीएस रोड डी ब्लॉक पुल के पास बिजली घर के समीप झुग्गी-झोपड़ियों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारियां नीचे झुग्गियों पर गिर गईं और आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पास की झुकी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालात उस समय और गंभीर हो गए जब पास लगे ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हो गया।

धमाके के बाद निकली चिंगारियां दूर तक फैल गईं, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड क बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।पीड़ित बुजुर्ग महिला मुनिया कश्यप ने बताया कि वह पिछले 16 वर्षों से यहां रह रही थीं और उनकी झुग्गी में रखा करीब 50 हजार रुपये नकद समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते बाहर निकलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।