गणित-विज्ञान को सरल रूप से पढ़ाने की तकनीकों पर दिया जोर

Feb 14, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - ब्लॉक संसाधन केंद्र भूनी में दिव्यांग बच्चों के शिक्षण को सुधारने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें 33 सहायक अध्यापकों ने भाग लिया और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के तरीके सीखे। स्पेशल एजुकेटर ने शिक्षकों को उनकी पहचान, जरुरतों, व्यवहार प्रबंधन और पाठ्यक्रम को सरल बनाने पर जोर दिया।

गणित-विज्ञान को सरल रूप से पढ़ाने की तकनीकों पर दिया जोर

सरूरपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र भूनी में समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों के 33 सहायक अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला का समापन कार्यालय सहायक पंकज कुमार व मोहम्मद असजद की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्पेशल एजुकेटर अशोक कुमार और मीना शर्मा ने शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सामान्य कक्षा में प्रभावी ढंग से पढ़ाने के तरीके बताए। इसमें बच्चों की पहचान, उनकी जरुरतों की समझ, व्यवहार प्रबंधन, सकारात्मक वातावरण निर्माण, भाषा, गणित और विज्ञान को सरल रूप में पढ़ाने की तकनीकों पर विशेष जोर दिया।

साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;